फोटो 05 एचएएमपी 21- बंदर को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। संवाद
- फोटो : katra news
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत इंगोहटा में कटखने बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बुधवार को गांव पहुंचकर पिंजरा लगाया है। इसी बीच बंदर ने तीन और लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
रीछा तालाब के आसपास के बस्ती के लोग इस कटखने बंदर के आतंक से दहशत में हैं। समाजसेवी गुरुप्रताप सिंह परिहार ने जिलाधिकारी एवं डीएफओ को पत्र भेज कर बंदर को पकड़ने की मांग की थी। बुधवार को वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। इसी बीच बंदर ने गांव के रमेश कुमार प्रजापति (30), अजय कुमार निषाद (13) तथा एक युवती को काटकर लहूलुहान कर दिया। अब तक 15 लोग जख्मी हो चुके है। वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी ने बताया कि पिंजरा गांव भेज कर अरविंद कुमार के आंगन में लगाया गया है। इसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।