मौदहा। चालक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी। सिसोलर थाना व कस्बा निवासी सुनेश प्रजापति (40) वर्ष ने घर में साड़ी से फंदा लगाकर झूल गया। भाई सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि सुनेश सवारी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार शाम को गांव के ही वृंदावन गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर रात में घर लौटा था। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी कल्पना सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।