हमीरपुर। सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कल कारखानाें में भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन अर्चन और हवन किया गया।
नलकूप ख्ंाड के केंद्रीय कार्यशाला में सहायक अभियंता एसएन राम ने यजमान के रूप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से प्रार्थना कि किसानाें को सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा मिलती रहे। इस मौके पर गिरिजा श्ंाकर चौधरी, मोल्हू प्रसाद, रामबहादुर सिंह, राधाकृष्ण सविता, रामप्रकाश, महेशचंद्र, वेदप्रकाश, गोपालकृष्ण दुबे सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह नगर में संचालित रघुनंदन सिंह आईटीआई संस्थान में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। अनुदेशक बीरेंद्र सिंह, हंसराज व लोकेंद्र ने मशीनाें की पूजा अर्चना की। पंकज तथा सुरेश ने इलेक्ट्रिक मशीनों की पूजा की। संस्थान की प्रबंधिका प्रियंका सिंह ने जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विनोद, विजय लक्ष्मी चौहान ने विचार व्यक्त किए। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकर्मा जयंती राजकीय आईटीआई कालेज में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णकुमार की उपस्थिति में विद्यार्थी व कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मंगल कामना की। इस मौके पर पीडी मिश्रा, सरदार सिंह, रमेश, लखन, राजेश, सूर्यकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। साथ ही नगर के अटवारा मोहाल में कारीगराें ने अपने औजाराें सहित भगवान विश्वकर्मा पूजा में भाग लिया। जिसमें दुकानदार भी शामिल रहे। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर के फैक्ट्री एरिया में संचालित रिमझिम इस्पाल लिमिटेड, जूही, हमीरपुर एलाइज, हिंदुस्तान यूनीलीवर सहित अन्य फैक्ट्रियों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसके साथ ही नगर में स्थित कल कारखानों में भी जयंती को धूमधाम से मनाया गया है।
मौदहा। गांधी इंटर कालेज में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। आयोजकों ने कसबे मेें बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। बाद में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें रामस्वरुप विश्वकर्मा, रामप्रकाश विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अनूप, मिलन, दशरथ, रमाकांत, महेश्वरीदीन के अलावा, सपा नेता रामू वर्मा, भारत यादव ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन राजेश विश्वकर्मा ने कराया।