फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू़ू जाणा मेरी आमिए... पर धमाल

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पिनैकल अकादमी आफ फैशन एंड मैनेजमेंट में एमएससी अंतिम सत्र के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने अंतिम सत्र के विद्यार्थियों के साथ मिलकर खूब धमाल मचाई। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दों पर थिरकते हुए अंतिम सत्र के छात्रों को विदाई दी।
विज्ञापन

संस्थान के छात्रों लता, आइना, अंजलि, प्रियंका, अमिता, वीना आदि ने पहाड़ी नाटी ‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिए’ पर प्रस्तुति दी। मंजू ने ‘काहे छोड़-छोड़ मुझे...’ क्लासिकल गीत पर प्रस्तुति देकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद आइना और अंजलि ने पंजाबी गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस फेयरवेल पार्टी में कामना, पूनम, सुनीता, रामदेव, पुनीत, मधु, नैंसी, वंदना, शिवेश, आशीष, मंजू, आइना, अंजलि, प्रियंका, लता, वीना, अमिता आदि छात्र उपस्थित थे। फेयरवेल पार्टी के दौरान अंतिम सत्र के छात्रों में से मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। इसमें रामदेव को मिस्टर फेयरवेल और मधु को मिस फेयरवेल चुना गया। पुनीत भाटिया मिस्टर ईव और नैंशी मिस ईव चुनी गई।
इस अवसर पर पिनैकल अकादमी की फैशन विभाग की हैड पुष्पलता ने सभी छात्रों को गुरुओं और अभिभावकों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कर्मबद्ध होने की कामना की। इस मौके पर संस्थान की सेंट्रल हैड वंदना डिंगरा, स्टाफ मीनाक्षी, ममता शर्मा, पूनम पटियाल, पुष्प लता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रबंधक निदेशक रमन शर्मा ने एमएससी अंतिम सत्र के सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें