फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में 2500 फोन डेड

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। यहां के 2500 लैंडलाइन फोन लंबे समय से डेड पड़े हैं। क्षेत्र में फोन सेवा ठप होने और मोबाइल सिग्नल भी गुल रहने से लोगों में रोष है। बीएसएनएल के समक्ष शिकायत के बावजूद समस्या को कोई समाधान नहीं निकल पाया है। फोन सेवा बंद होने के बाद भी उपभोक्ताओं को टेलीफोन के बिल थमाए जा रहे हैं। जाहू पंचायत प्र्रधान चमन लाल शर्मा, भोरंज भाजपा के सचिव अजीत सिंह, आलोक सागर, ईश्वरदास शर्मा, लाल चंद, व्यापार मंडल जाहू के उपाध्यक्ष विद्यासागर धीमान, राजेंद्र कुमार, मस्तराम और अर्जुन सिंह का कहना है कि जाहू कस्बे में दो सालों से लैंडलाइन फोन सेवा ठप है।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र मुंडखर, सुुलगवान, बडैहर, भलवाणी, हौड़, समकरी और कांगूघाटी में भी दूरसंचार सेवाएं चरमरा गई हैं। फोन सेवा ठप होने के बावजूद उपभोक्ताओं को बिल थमाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि एक्सचेंज में कार्ड जलने से फोन सेवा ठप पड़ी है और उपभोक्ताओं को बिल थमाए जा रहे हैं। उपभोक्ता निगम से शिकायत करते हैं तो विभाग डब्ल्यूएलएल कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को मजबूर किया जा रहा है। निगम समस्या का समाधान करने में विफल है। विभागीय सूत्रों की मानें तोे दूरसंचार निगम ने कार्ड रिपेयर करवाने के लिए अभी तक टेंडर भी नहीं किए हैं। क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल भी गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में बीएसएनएल के महाप्रबंधक ईश्म सिंह का कहना है कि कार्ड ठीक करवाने के टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही फोन सेवा को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें