फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में अब महंगी मिलेगी खाने की थाली

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में होटल और ढाबे में खाना और महंगा होगा। जिला प्रशासन ने खाने की थाली के दाम बढ़ा दिए हैं। खाने की थाली अब 30 रुपए की बजाए 35 रुपए में उपलब्ध मिलेेगी। प्रशासन की ओर से नयी दरों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासन की नई दरें कौन लागू करेगा?
विज्ञापन

उपायुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी परचून, ढाबा, होटल, मुर्गा, मछली, ठंडे पेयजल, बेकरी, विक्रेता एवं अन्य दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के उचित स्थान पर ग्राहक के ज्ञान हेतु मूल्य सूची निर्धारित प्रपत्र पर स्पष्ट तौर से प्रदर्शित करें। अधिसूचना के अनुसार होटल और ढाबे में खाने की थाली 35 रुपए में मिलेगी। इसमें सादी दाल, सब्जी, चार चपाती शामिल होंगे।
सब्जी स्पैशल, राजमाह, बैंगन भर्था, गोभी, पालक, मटर, आलू मटर, भिंडी, सफेद चना की प्रति प्लेट के दाम 30 रुपए निर्धारित किए हैं। मटर पनीर और पालक पनीर 35 रुपए रुपए प्रति पलेट, शाही पनीर 40 रुपए प्रति प्लेट, चपाती तंदुरी 3 रुपए, चपाती तवा 3 रुपए, मीट पका हुआ (6 पीस तरी सहित) 50 रुपए प्रति प्लेट, दो पूरी चने सहित 20 रुपए प्रति प्लेट, दाल फ्राइड 20 रुपए प्लेट है। परांठा भरा हुआ आचार सहित 10 रुपए प्रति एक, मीट बकरा और भेड़ा प्रति किलोग्राम 200 रुपए है। मुर्गा जीवित प्रति किलोग्राम 90 रुपए, मुर्गा ब्रायलर साफ किया हुआ 140 रुपए, मीट सुअर 100 रुपए, कच्ची मछली ग्रेड-1 80 रुपए, ग्रेड-2 70 रुपए, मछली तली हुई 150 रुपए, चिकन फ्राइड 180 रुपए, चिकन तवा 200 रुपए, चिकन तन्दूरी 200 रुपए, चिल्ली चिकन 200 रुपए प्रति किलो तय किया है।
विज्ञापन

देसी घी बाबे का रोट 125 ग्राम 125 रुपए और अन्य घी से तैयार 8 रुपए का मिलेगा। कच्चा दूध 25 रुपए, पनीर खुला 180 रुपए और दहीं 35 रुपए प्रति किलो बेचना होगा। ठंडे पेयजल निर्माताओं द्वारा बोतल पर निर्धारित अंकित मूल्य पर बेचने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें