फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी और इंद्रजीत ने कुश्ती जीती

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। भीमसेन दंगल टौणी देवी का खिताब सन्नी और इंद्रजीत के नाम रहा। दिल्ली के सन्नी ने खन्ना के बिल्ला को पटकनी देकर बड़ी माली तथा गढ़शंकर के इंद्रजीत ने दिल्ली के अनुज को करारी शिकस्त देकर छोटी माली पर अपना कब्जा किया। पहलवानों ने हर दौर को अपनी जोर आजमाइश से काफी रोचक बना दिया था। इसके चलते सैकड़ों दर्शक दंगल के फाइनल तक अपने स्थान पर डटे रहे।
विज्ञापन

भीमसेन दंगल कमेटी टौणी देवी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के साथ ही पंजाब, हरियाणा, यूपी, जम्मू, दिल्ली व अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष शक्ति चंद राठौर ने किया। दंगल का फाइनल दिल्ली के सन्नी और खन्ना के मध्य हुआ। दोनों पहलवानों के बराबरी के होने के कारण अंतिम समय तक यह पता लगाना मुश्किल हो गया था कि जीत किसकी होगी। कड़ी मशक्कत के बाद सन्नी ने बिल्ला को पटकनी दी और बड़ी माली का खिताब अपने नाम कर लिया।
इससे पहले बड़ी माली के लिए हुए सेमीफाइनल में खन्ना के बिल्ला ने दिल्ली के संदीप, दिल्ली के सन्नी ने खन्ना के दीपा को मात दी। छोटी माली के लिए हुई भिड़त में गढ़शंकर के इंद्रजीत ने दिल्ली के अनुज को मात देकर फाइनल पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

छोटी माली के लिए हुए सेमीफाइनल में इंद्रजीत ने दिल्ली के धनेड़ और अनुज ने गढ़शंकर के सुख को करारी शिकस्त दी। दंगल में अच्छी खासी भीड़ जुटी तथा सभी मामले काफी रोचक रहे, जिसका दर्शकों ने काफी मनोरंजन किया। समापन समारोह में सर्वकल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बड़ी माली के विजेता को 7100 रुपए नगद व गुर्ज तथा उपविजेता को 5100 रुपए रुपए, गागर दी गई। छोटी माली के विजेता का 3100 रुपए, उपविजेता को 2100 रुपए प्रदान किए गए।
राणा ने दंगल कमेटी को अपनी ओर से दस हजार रुपए तथा शक्ति चंद राठौर ने 5100 रुपए प्रदान किए। दंगल शुरू होने से पहले टौणी देवी मंदिर तथा भीम के ऐतिहासिक बट्टों की विधिवत पूजा की गई। समापन अवसर पर दंगल कमेटी के प्रधान प्रेम डोगरा, अशोक चौहान, मस्त राम, रिखी दास, जोगिंद्र सिंह, प्रकाश चौहान, धर्म सिंह, तिलक राज, अशोक राणा, शक्ति चंद, लेख राज ठाकुर, रावण राम, विजय चौहान, राजीव ठाकुर, प्रवीण चौहान, अशोक ठाकुर, सुशील चौहान, संजय कुमार, सुरजीत चौहान, राजेश ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें