फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपूजन ने बलवीर को हरा जीती चैंपियनशिप

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। इमिलिया गांव में चल रहे किसान मेले में आयोजित दो दिवसीय अंतर जनपदीय दंगल में शिवपूजन सिंह पहलवान मसगांव ने बनारस के बलवीर सिंह को चित कर चैंपियनशिप जीत ली। जबकि महिला पहलवानों की कुश्ती को देखने को लोग उमड़े़।
विज्ञापन

दंगल के आखिरी दिन महेंद्र फतेहपुर को कांटे की टक्कर में मेघराज मसगांव ने हराया। वहीं युवराज गहरौली ने राजा बनारस को, संजय मेरठ ने महेंद्र चंडीगढ़ को, राजू विधनू ने बरदानी करगांव को, गोविंद खरौंज ने संतोष भदरेखी को पटखनी दी। अतर सिंह धौहल व इस्माइल कुतुबपुर, रोशन बनारस व अनुज ऐटा की कुश्तियां बराबर पर छूटी। दंगल के समापन पर राठ विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन का जल्द निर्माण कराया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा खुदाए गए नाले को पक्का कराए जाने के लिए विधायक निधि से धन दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इमिलिया प्रधान राजकुमार, जुगुल किशोर यादव, मदन मोहन राजपूत, शंकर सिंह राजपूत, पं.पूरनलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। रात में धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ।
मेला में होगा दंगल
गोहांड। कसबे में सप्ताह भर चलने वाले मेले की शुरूआत हो गई। शनिवार से दो दिवसीय दंगल की शुरूआत होगी। मेला समिति प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि दुकानदारों व पहलवानों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। दंगल का उद्घाटन पूर्व विधायक डा.अंब्रेश कुमारी व समापन पूर्व कृषि निदेशक धनपत सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें