फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर पैदल यात्रियों के निकलने पर पाबंदी

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर मुख्यालय स्थित 38 साल पुराने यमुना पुल की भार क्षमता आकने मुंबई, दिल्ली की छह सदस्यीय एक्सपर्ट टीम आ गई। रविवार को पुल क ी दोनों साइडों पर पुलिस लगा दी गई है। इसी के साथ 11 बजे से आवागमन रोक दिया गया। देर शाम को पुल के दोनों ओर एंगल लगाकर पैदल यात्रियों के जाने पर भी रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

29 अक्तूबर से यमुना पुल के डैमेज होने के बाद से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। फिलहाल चौपहिया वाहनों को गुजरने के लिए फ्लाई ओवर बना दिया है। लगातार एक माह से इस व्यवस्था के बीच हाईवे निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी ने डैमेज पुल की स्लैब डाल दी। इस स्लैब के मजबूत होने का इंतजार है। चौथी बार डैमेज हुए इस पुल को लेकर हाईवे अथार्टी ने एक्सपर्ट टीम से जांच करानी शुरू कर दी है। यमुना पुल के उस पार हाईवे पर कानपुर के लिए यात्रियों को ले जाने वाली बसों का स्टैंड दो किमी दूर दुर्गा मंदिर मोड़ के पास कर देने से लोगों को खासी दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को पहला दिन होने की वजह लोगों को पुल से पैदल निकलने दिया गया लेकिन देर शाम पैदल यात्रियों पर भी पाबंदी लगा दी गई। पुल के उस पार निकट के गांवों के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुल में तापमान के उतार-चढ़ाव की जांच
एनएचएआई का काम कर रही गुजरात की शिवम कंकरीट टेक्नालॉजी एडं क न्सलटेंसी प्राइवेट लि. के सिविल इंजीनियर केतन व पार्थिव पटेल ने बताया कि रविवार को पुल में तापमान के उतार चढ़ाव की जांच की जा रही है। अभी अन्य टीमें और आनी है, जो अलग-अलग मैटेरियल व डिजाइन पर जांच करेंगी। कोठी नंबर छह और आठ की स्लैब की बीमों में 12 ब्रजलोड टेस्ट मशीनें लगा रखी है। एक टोटल टेशन मशीन भार आंकने के लिए लगाई गई।
विज्ञापन

कंपनी को रोजाना 50 लाख का घाटा
हाईवे का निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी टोल टैक्स वसूलने के फिराक में है लेकिन डैमेज हो रहे पुल को लेकर उसे पसीना आ रहा है। इसके पीछे कंपनी को रोज करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
दुकानदारों ने पुल बंद होने की आड़ में बढ़ाए सब्जी के दाम
रोजमर्रा क ी वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। सब्जी के दुकानदार भी लोगों को सब्जी के दाम बढ़ने की बात कह बेचते रहे। वहीं सहालग होने से लोगों का सामान लाने और ले जाने में परेशानी हो रही है। पुल बंद होने की सूचना देने के बावजूद शहर के लोगों ने नाते रिश्तेदारों को जानकारी दी। कानपुर और महोबा की ओर से आने वाले वाहनों का रेला कल सुबह से ही लगने लगेगा। उधर यमुना पुल के बंद होने से कुरारा क्षेत्र में मनकी गांव के निकट बना यमुना पुल गुलजार हो गया है।
रोगियों को दिक्कत
बीमारी से जूझ रही बागी कदौरा निवासी भूरी (65) ने बताया कि वह पुल के उस पार के गांव टिकवांपुर दवा लेकर आ रही है। साथ में उसका नाती है। कहती है कि जाने में तो दिक्कत नहीं हुई। लेकिन लौटते समय दुर्गा मंदिर से कोई साधन न मिलने से पुल तक रिक्शा करना पड़ा।
पता होता तो ट्रेन से आते
हाथ में गंगा जल की कट्टी लेकर आ रहे कैथी गांव के जितेंद्र सिंह ने कहा कि हरिद्वार से आ रहे हैं। उसे पुल बंद होने की सूचना नहीं थी नहीं तो वह ट्रेन से सफर कर लेता।
पैदल ही चले ससुराल
औरेया निवासी सुशील सिंह अपनी पत्नी नीतू व एक वर्षीय पुत्र सागर के साथ पासुन गांव ससुराल तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए है। पुल के बंद होने से उन्हें कई जगह बैठकर आराम करना पड़ा। कहते है कि यह यात्रा वह कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें