फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का पवई गांव में धावा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। थाना जरिया के पवई गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों पर धावा बोलकर लाखों रुपये की जेवरात और नकदी पार कर दी। वहीं एक दुकान के ताले तोड़ दिए। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात चोरों ने पवई गांव में जमकर लूटपाट की। पीड़ितों को सुबह इसकी जानकारी हुई। गांव निवासी अवधेश राजपूत परिवार के साथ कमरे के सो रहे थे। रात करीब एक बजे छत के रास्ते चोर घर में घुसे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी सोने की चार चूड़ी, दो मंगल सूत्र, दो जंजीर, ब्रजवाला, हार, और 5 हजार रुपया नकद पार कर दिया। इसके बाद शिवनरेश के मकान में सड़क किनारे की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 13 हजार रुपये नगद और जनरल स्टोर का सामान पार कर दिया। वहीं चोर चतुर अनुरागी के घर भी छत के रास्ते दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्से को उठा ले गए। उसमें सोने की चार झुमकी, दो मंगल सूत्र, जंजीर, चांदी की हाफपेटी और पांच हजार रुपये नगद थे। चोर बक्सा गांव के बाहर फेंककर भाग गए। जबकि अंतराम राजपूत के मकान में रखी दुकान के ताले तो तोड़ दिए, लेकिन दुकान अंदर से बंद होने के कारण चोर चोरी नहीं कर सके। गांव में एक ही रात में हुई तीन चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पीडितों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें