फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहुं ओर गूंजे देवी मां के जयकारे

Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर देवी मां के महागौरी और सिद्धदात्री स्वरूपों की पूजा अर्चना बड़े श्रद्धाभाव से की गई। देवी पंडालों में मां के इन रूपों की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इनके दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। देवी मंदिरो में कन्या भोज के साथ प्रसाद बांटा गया। देवी पंडालों में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।
विज्ञापन

मां के दर्शन के लिए शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ देवी पंडालों में उमड़ पड़ी। मंदिरों में कन्याओं को भोज कराया गया। कुछ लोगों व नवदुर्गा महोत्सव मंडलों ने लोगों को प्रसाद के रूप में हलुवा, खीर, पूड़ी आदि बांटी। देवादास मंदिर के निकट देवी पंडाल में मनमोहक झांकी सजाई गई।
सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा पंडालों में कन्या भोज हुए। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार लोगों ने कसबे के बड़ी माता मंदिर, कालका देवी मंदिर, संतोषी मां मंदिर व भेड़ी गांव में बने माता महेश्वरी के मंदिर में जाकर खीर पूड़ी आदि से देवी का पूजन किया। कसबा सहित जरिया क्षेत्र में 67 तथा जलालपुर क्षेत्र में 22 स्थानों पर देवी के मनमोहक दरबार सजाए गए हैं। यहां रात्रि में संास्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। धौहल में सजे देवी दरबार में जादूगर जीतू यादव ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यहां के प्रशांत, सोनू, वेदप्रकाश, वीरेंद्र ने बताया कि जगराते का आयोजन किया जा रहा है। नगर के देवी दरबारों में भी रात को भजन-कीर्तन होंगे।
विज्ञापन

राठ प्रतिनिधि के मुताबिक कसबे के खुशीपुरा मोहल्ले में सजी मां दुर्गा की झांकी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। राजा मूरतध्वज द्वारा आरा से अपने बेटे को काटने की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कसबे के भटियाना, सिकन्दरपुरा, पड़ाव, बाराखंभा, दीवानपुरा, चौबटटा, कोटबाजार, घासमंडी, डुमरियापुरा, अंबे पैलेस, अंबेडकर चौराहा सहित पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में सजी देवी मां की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा। हर ओर माता के जयकारे गूंजते रहे। अष्टमी और नवमी साथ साथ होने के चलते मंदिरों में कन्या भोज का दौर भी सारा दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें