फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के वाहन रास्ते में फंसे

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के तीन गांवों में सड़क खराब होने के कारण पोलिंग पार्टियो के वाहन रास्ते में ही फंस गए। इससे मतदान कार्मिको के होश उड़ गए। आनन फानन में थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टरों की व्यवस्था कर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर, खिरवा, इंदपुरी, बिंदपुरी व अन्य गांव बीहड़ के क्षेत्रों में बसे है। इन क्षेत्रों में संबंधित विभागों द्वारा न तो सड़कों की मरम्मत कराई गई और न ही नई सड़क बनाई गई। चुनाव के वक्त खंजर्र इंट व पत्थरों को डालकर गड्ढाें को भरा जाता है। इसे भी इस बार की बारिश ने धोकर रख दिया। इससे क्षेत्र के तीन गांवों की पोलिंग पार्टियों के वाहन रास्ते में ही फंस गए। शुक्रवार सुबह सुमेरपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को वाहनों के साथ रवाना किया। क्षेत्र के टोडरपुर बूथ संख्या 13, इंदपुरी बूथ संख्या 21 और खिरवा बूथ संख्या 38 की पोलिंग पार्टियां भी अपने मतदान केंद्राें को जा रहा थी। तभी जर्जर रास्ते के कारण इनके वाहन रास्ते में खडे़ हो गए। चालकाें ने वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किया। मगर वाहन अपनी जगह से नही हटे। यह देख मतदान कार्मिको के हाथ पैर फूल गए। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने ट्रैक्टरो की व्यवस्था कर तीनों मतदान केंद्राें के कार्मिकों को गतंव्य स्थान तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें