फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के हत्यारोपियों पर लगी रासुका

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना चिकासी के बिलगांव में बीते 17 जून को तंत्रमंत्र के चक्कर में छह लोगों ने दो भाइयों की कुल्हाड़ियों से काट नृशंस हत्या कर दी। इस मामले को पुलिस ने संजीदगी से लिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों पर कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

बिलगांव निवासी बाबू बसोर के पुत्र शिवरतन और प्रह्लाद बीते 17 जून को बाइक से थाना चिकासी शिकायत करने पहुंचे। वहां से लौटते रास्ते में नाले के पास घात लगाए बैठे छह लोगों ने दबोच लिया और कुल्हाड़ी से उनकी बोटी बोटी काट नृशंस हत्या कर दी। इस मामले से पूरा इलाका दहल गया। घटना के बाद मृतक शिवरतन की पत्नी सुनीता ने पुलिस को बताया था कि चचेरे भाइयों से तंत्रमंत्र को लेकर उसके पति और देवर की कहासुनी हुई थी। इसी के चलते आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। मामले में एएसपी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी सुखलाल उसके दो पुत्र रमेश और भागीरथ सहित गांव का कल्लू, लाखन व मुन्ना लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कहा कि तंत्रमंत्र में दोनों भाइयों की हत्या करना नृशंस अपराध की श्रेणी में आता है। इसी के चलते सभी छह लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। बताया कि सभी आरोपियों को रासुका तामील करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें