फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने वालों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जबकि आरोपी खुलेआम उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कपसा गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ बाबा श्रीवास ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 6 अप्रैल को गांव के ही जगराम सिंह, मुन्ना सिंह, रामबाबू सिंह व जनार्दन सिंह असलहों से लैस होकर उसके घर में घुसे और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में उसे मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ गए। साथ ही 21 हजार रुपये नकदी भी लूट ले गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित की एफआईआर भी नहीं दर्ज की। सीएम कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम असलहे लेकर उसको धमका रहे हैं और राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने जानमाल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें