फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के इंतजार में कुपरा का रपटा

Mon, 02 Jun 2014 05:34 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (हमीरपुर)। विरमा नदी से गुजरने के लिए कुपरा गांव के पास बना रपटा पुल इस बार की बरसात में ग्रामीणों के लिए फिर मुसीबत बनेगा। पिछले अगस्त में आई बाढ़ से यह रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्राम प्रधान ने विरमा नदी के रपटे को बरसात के पहले बनवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड सुमेरपुर के छानी गांव से भेड़ी गांव तक जाने वाले मार्ग में कुपरा गांव के पास विरमा नदी पर रपटा पुल का निर्माण कराया गया था। छानी बाजार सहित आवागमन का सीधा रास्ता होने पर लोग इसी मार्ग से गुजरते है। बीते अगस्त माह जोरदार बरसात हुई। विरमा नदी में बाढ़ के कारण मौदहा डेम के फाटक खोल दिए गए। इससे रपटा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के डैमेज होने से आवागमन में भारी दिक्कत आ रही है। इस मार्ग से कुपरा के अलावा जलालपुर, भेड़ीडांडा जैसे कई गांवों के लोग आते जाते हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव के समय क्षतिग्रस्त पुल को बनाने के लिए कुछ स्थान पर मिट्टी डाली गई। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। प्रधान छिद्दू प्रजापति ने इस मामले का प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया है। इसमें कहा कि रपटा पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाए ताकि बरसात में लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। उधर लोनिवि (निर्माणखंड-2) के अवर अभियंता अशोक सोनी का कहना है कि रपटा पुल का प्राक्कलन तैयार कर दैवी आपदा से 18 लाख रुपए मांगे है। लेकिन इस कार्य के लिए अभी तक बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें