फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 15 Aug 2013 05:35 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बुधवार को बेसिक शिक्षाधिकारी वीके शर्मा ने अतिरिक्त कक्षा कक्ष व बाउंड्रीवाल संबंधी बैठक ली। इसमें नर्माण कार्य में शिथिलिता बरते जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही बैठक से गैरहाजिर रहने वाले आठ टीचरों का वेतन रोका है।
विज्ञापन

बीएसए ने बुधवार को कुछेछा स्थित बीआरसी भवन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत किए गए अतिरिक्त कक्षा कक्ष व चहारदीवारी निर्माण संबंधी बैठक ली। बैठक में पाया कि कुरारा विकासखंड के हरौलीपुर में बन रहे अतिरिक्त कक्षों का निर्माण अधूरा है। इसके चलते लापरवाही बरतने के आरोप में बीेएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिप्रा सचान को वर्ष 2013-14 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसी प्रकार भैदन डेरा गांव के प्राथमिक स्कूल में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक योगेंद्र पाल सिंह के बैठक में आने और हस्ताक्षर बनाकर बिना सूचना चले जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए के मुताबिक इन टीचर ने कक्षा कक्ष का निर्माण पूरा नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि विकासखंड कु रारा के खिरवा गांव की प्रधानाध्यापिका रीनाराय सोनकर, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सिकरोढ़ी के अवधेश तिवारी, मौदहा के अलीपुरा स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जगभान, चमरखन्ना के प्रधानाध्यापक लल्लू प्रसाद, घटकना के प्रधानाध्यापक जगदीश पांडेय, रीवन के प्रधानाध्यापक सियाराम व छानीगऊघाट के प्रधानाध्यापक सुबराती बैठक में नहीं आए। जिसके चलते इन सभी टीचरों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की जानकारी नहीं हो सकी। ऐसे में बीएसए ने इन टीचरों का एक दिन का वेतन रोक दिय है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के जरिए एक सप्ताह के अंदर इन टीचरों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें