फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 23वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र निषाद की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर केशव बाबू शिवहरे ने कहा कि बोफोर्स तोप घोटाले का आरोप लगाकर विपक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की थी। लेकिन अटल बिहारी बाजपेई सरकार के समय उन्हीं तोपाें के दम पर कारगिल युद्ध जीता था। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र निषाद ने कहा कि ग्रामीण स्वराज्य की परिकल्पना जो महात्मा गांधी ने संजोई थी। उसे राजीव गांधी ने पंचायती राज अधिनियम देकर पूरा किया। इस मौके पर रामकुमार सैनी, ओमप्रकाश शिवहरे, अरविंद शुक्ला, उदित नारायण साहू, सौरभ गुप्ता, रफीक अहमद साबरी, डा.आफताब अहमद, मोहम्मद हनीफ, सलीम अहमद मंसूरी, संजयवीर सिंह लोधी, सर्वनाथ सिंह, रफीक अहमद साबरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें