फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरूआसुमेरपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बुधवार को केंद्रीय टीम ने भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। डायट विद्यालय के आगे करीब साढ़े 10 एकड़ जमीन को देखने के बाद केंद्रीय टीम ने संतोष जाहिर कर केंद्रीय कार्यालय को रिपोर्ट सौंपने की बात कही। वहीं निर्माण के दौरान विद्यालय संचालित करने के लिए श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज की प्रबंध समिति ने अपने विद्यालय का कुछ हिस्सा देने की सहमति जताई है। अगर सब ठीक रहा तो क्षेत्र के नौनिहालों को अगले सत्र से केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार हर जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जाने की योजना बना रखी है। जिले में भी केंद्रीय विद्यालय बनाए जाने के लिए वर्ष 2007 से भूमि को लेकर पहल की जा रही है। लेकिन मुख्यालय में भूमि न होने पर सुमेरपुर में भूमि उपलब्ध कराने की बात कही और कसबे में नजूल में पड़ी करीब साढ़े 10 एकड़ जमीन का प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय के लिए दिया। मगर जिस स्थान पर भूमि देना प्रस्तावित किया है उस समय यह क्षेत्र आबाद नहीं था। इसी के चलते पूर्व में आई केंद्रीय टीमों ने इस स्थान का चयन नहीं किया। लेकिन मौजूदा समय में इस क्षेत्र में राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, डायट, कांशीराम आवासीय कालोनी व विद्यालय बन चुका है। इससे यह इलाका आबाद हो गया है। साथ ही पास में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज व तपोभूमि है। इसी को लेकर बुधवार को केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि निरीक्षण के लिए टीम आई। जिसमें लखनऊ रीजन के केंद्रीय विद्यालयों के इंचार्ज डिप्टी कमिश्नर केएस यादव व कानपुर केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 के प्रधानाचार्य अवधेश दुबे शामिल रहे। इन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी आरसी श्रीवास्तव के साथ प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय निर्माण के दौरान क क्षाएं संचालित करने के लिए भवन की मांग की। इस पर श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक आनंदी प्रसाद पालीवाल ने विद्यालय के करीब 11 कक्ष उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर टीम ने विद्यालय के कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद केंद्रीय टीम ने विद्यालय प्रबंध समिति से भवन सुरक्षा सर्टीफिकेट, शौचालय, पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने विद्यालय भवन व प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को भेजेंगे। नायब तहसीलदार एमआर थारू, आरके त्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन शिवनारायन सोनकर, सभासद रामजी मिश्रा, देवेंद्र, राजेंद्र निगम, व्यापार मंडल के अनुज गुप्ता, रज्जन चौरसिया, कमलेश बाबू, उपेंद्र श्रीवास, मुशीर अहमद, रामकिशोर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें