फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छा नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे किया भोजन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कार्तिक के शुक्ल पक्ष की नवमी को इच्छा नवमी के रूप में मनाया जाता है। इसमें आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करते है। मान्यता है कि इस पेड़ के नीचे भोजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी को लेकर गुरूवार को पूरे जिले में लोगों ने इस परंपरा को निभाया।
विज्ञापन

इच्छा नवमी के अवसर पर गुरुवार को लोगों ने नगर के यमुना नदी किनारे स्थित कल्पवृक्ष, चौरादेवी स्थित आंवले के वृक्षों के नीचे बैठकर भोजन प्राप्त किया। इसी तरह कसबाें व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इच्छा नवमी के अवसर पर लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ इस वृक्ष के नीचे बैठकर अन्न जल ग्रहण किया। चरक व वैदिक के अनुसार आंवले के वृक्ष को मृत्यु लोक का अमृत माना गया है। इस वृक्ष की हर सामग्री फल, फूल पत्ती सभी मनुष्य के काम आती है और इससे तमाम तरह की बीमारियां दूर होती है। मान्यता है कि आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से मनवाछिंत इच्छा पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें