फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरारा मेंे चार नलकूपों की मोटरें फुंक गईं

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा मेंे चार नलकूपों की मोटरें फुंक गईं
विज्ञापन

dlअमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। बिजली की लो वोल्टेज और टू फेसिंग होने पर सरकारी नलकूप सुरक्षित नहीं है। हालत ये है कि दीपावली पर गांवों को बिजली देने की गरज से टू फेसिंग कर दी गई। इसके चलते कुरारा क्षेत्र के चार नलकूपों की मोटरें फुंक गई। पावर कारपोरेशन द्वारा पर्याप्त वोल्टेज देने के उद्देश्य से सबस्टेशन के फीडरों पर अलग-अलग समय पर बिजली देने के हुए प्रयास भी विफल देखे जा रहे है।
उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली देने के लिए जिले के कई स्थानों पर नए पावर सबस्टेशन बनाए जा रहे है। लेकिन कारपोरेशन के ठेकेदार अभी तक नौरंगा स्टेशन को ही चालू कर सके है। जबकि मौदहा का नया पावर सबस्टेशन तैयार होने के बावजूद इसे चालू नहीं किया जा सका है। मौजूदा समय में सरकारी व निजी नलकूपों तथा लिफ्ट कैनालों के चालू हो जाने से बिजली की मारामारी जारी है। नलकूपों को पर्याप्त बिजली देने के लिए 24 घंटे बिजली मिलने लगी। साथ ही प्रत्येक फीडर को 12 घंटे बिजली दी जाने लगी। इस सबके बावजूद लो वोल्टेज पर सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि सरकारी नलकूपों पर डाली गई 35 एचपी की मोटरें भी नहीं घूम पा रही है। इसके चलते किसानों की पलेवा का कार्य बाधित हो रहा है। नलकूप विभाग के अवर अभियंता महेश सचान का कहना है कि बिजली की गड़बड़ी से नलकूपों का संचालन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। बताया कि बीती दीपावली पर टू फेसिंग किए जाने से भौली फीडर की लाइन पर पड़ने वाले कनौटा के नलकूप संख्या 19 एचजी, कुसमरा गांव के 160 एचजी व सिकरोढ़ी के 16 एचजी की मोटरें फुंक गई। इसी तरह बेरी फीडर के गुलाबगंज का 265 एचजी नलकूप की मोटर फुंक गई। कहा कि इस फीडर से चलने वाला जल्ला गांव का नलकूप 193 वोल्टेज कम आने से नहीं चल रहा है। जबकि इन नलकूप पर 35 एचपी की मोटर डाली गई है। जेई ने बताया कि वोल्टेज के चक्कर में ज्यादातर नलकूपों में 35 एचपी की मोटरें डाली गई है। लेकिन बिजली की लो वोल्टेज से नलकूपों को चलाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें