हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हैप्पी शर्मा पुत्र मलकीयत सिंह निवासी कृष्णानगर हमीरपुर को 35 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हैप्पी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने एक अन्य आरोपी महेंद्र पुत्र विधि चंद निवासी मटाणी, हमीरपुर को उसकी कार से 30 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों धरा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चरस संस्थानों के छात्रों को सप्लाई करता था, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी लेकर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।