फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं की शिकायत पर खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन गल्ला मंडी में संचालित पीसीएस एवं यूपी एग्रो के गेहूं खरीद केंद्रों में व्यापारियों का गेहूं खरीदे जाने की खबर प्रकाशित होने पर शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने छापा मारा।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों का गेहूं खरीदे जाने वाले केंद्रों की जांच शुरू की है। किसानों को दरकिनार कर व्यापारियों का माल खरीदने से किसान परेशान हैं। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।


शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने शुक्रवार को मंडी में संचालित खरीद केंद्रों में छापा मारकर व्यापारियों का गेहूं खरीदे जाने की जांच शुरू की।
विज्ञापन



उन्हें गेहूं खरीद केंद्रों में बड़े-बड़े ढेर मौके पर पड़े मिले। तौल कराने के हाट शाखा के केंद्र प्रभारी ने एसडीएम के आदेश दिखाए, लेकिन यूपी एग्रो एवं पीसीएफ केंद्र प्रभारी बड़े ढेरों की तौल कराने का कोई आदेश नहीं दिखा सके।

जांच अधिकारी के सामने तरह-तरह के बहाने बनाते हुए नजर आए। इस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही छोटे किसानों का गेहूं प्राथमिकता से खरीदे जाने की हिदायत दी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि दोनों केंद्र प्रभारियों की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाई ेके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें