हमीरपुर। गांवों में तैैैनात सफाई कर्मी मनमानी कर रहे हैं। तैनात सफाई कर्मी ड्यूटी वाले गांवों में कभी कभार ही जाते हैं और फर्जी तरीके से प्रधान और सचिव के हस्ताक्षर बनाकर अपना वेतन निकाल लेते हैं।
सरीला विकासखंड के वीरपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बालादीन ने बताया कि उसके सम्मलित मजरे टाई में सफाई कर्मी शिवभगवान तैनात है। बताया कि सफाई का कार्य नहीं कर रहा है।
उसे समझाया पर नहीं माना। इस पर उसके पैरोल में हस्ताक्षर करना बंद कर दिया।
आरोप लगाया कि उसकी की फर्जी मोहर बनाकर घर बैठे हस्ताक्षर कर वेतन उठाने लगा।
इस बात की जानकारी होने पर पकड़ा है। प्रधान ने एसडीएम सरीला व बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले पर उचित कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उधर सफाई कर्मी का कहना है कि उसने पैरोल में फर्जी हस्ताक्षर नहीं बनाए हैं।