फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने सिलेंडरों की कम गैस सप्लाई का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में घरेलू गैस सिलेंडरों में कम गैस की सप्लाई हो रही है। सिलेंडरों में गैस की मात्रा कम होने को लेकर वीरवार को गैस सिलेंडर की सप्लाई देने पहुंचे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में कहासुनी हो गई। इतना ही नहीं कहासुनी के बाद कर्मचारियों ने गैस सिलेंडरों को मापने और वापस लेने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी धारक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में राकेश, आशु, मनोज, चंपा देवी, मनोरमा देवी आदि का कहना है कि वीरवार को गैस सिलेंडर की गाड़ी सप्लाई देने कस्बा में आई। इस दौरान उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का भार कम लगा। इसके चलते उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडरों का माप करने को कहा। हालांकि गैस सिलेंडर सप्लाई देने के वाहनों में भार तोलन यंत्र और लाउड स्पीकर का होना अनिवार्य है। इसी को लेकर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने गैस सिलेंडर वापस लेने से भी इनकार कर दिया। लोगों ने विभाग से मांग की है कि ऐसे गैस एजेंसी धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि यदि किसी सिलेंडर में गैस कम हो तो इसे उपभोक्ता से वापस ले लिया जाता है। बाद में इसे कंपनी को भेज दिया जाता है। उपभोक्ता को इसके बदले नया सिलेंडर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें