फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डीडीसी के लिए 80 नामांकन

Tue, 06 Oct 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में छह डीडीसी पदों के लिए मंगलवार को नामांकन के पहले दिन 80 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वही दूसरे चरण के चार डीडीसी सीटों पर 81 प्रत्याशियों में से 3 ने नाम वापस लिए। शेष 78 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन


तीसरे चरण में कुरारा देहात, झलोखर, पौथिया, टेढ़ा, छानी व इंगोहटा डीडीसी पदों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित आर ओ कार्यालय में मंगलवार सुबह 8 बजे से नामांकन प्रक्रिया का कार्य शुरू किया गया। सर्वाधिक नामांकन छानी डीडीसी के लिए 24 प्रत्याशियों ने किए। वही कुरारा देहात में 4, झलोखर में 11, पौथिया में 18, टेढ़ा में 12 व इंगोहटा में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वही दूसरे चरण में वीरा डीडीसी सीट से दो प्रत्याशी खलक सिंह व मुन्नालाल व जलालपुर डीडीसी सीट से एक प्रत्याशी बाघराज ने नाम वापस लिया।

तीसरे चरण के लिए कुरारा देहात सीट से सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र सौरभ यादव, यादुवेंद्र यादव, जीतेंद्र प्रसाद, सीमा देवी, झलोखर से कौशल किशोर, शकुंतला, राजेश सिंह, मनप्यारे, मधुरमोहन, जगराम, राजेंद्र सिंह, शिवशरण सिंह, भागवत, सुमित तिवारी, चंद्रसिंह, पौथिया सीट से सीमा, अर्चना, सखी देवी, अनुसुइया, विमला, कौशल्या, सुमित्रा सचान, सीता, वीरकली, सुमित्रा, शशिसिंह, शशि, गायत्री, उपदेश, रचना, प्रेमादेवी, सुशीला, सोहनी, टेढ़ा सीट से हरिओम, परशुराम, रामफूल, कांती, अरविंद कुमार, कालीदीन, महेश, अवधेश कुमार, राहुल गुप्ता, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, मंगली प्रसाद ने नामांकन किया।
विज्ञापन


छानी सीट से अवधनारायन, धर्मेंद्र कुमार, अनीता, माया, ज्ञानप्रकाश, लालाराम, सिद्धगोपाल, कमलेश कुमार, कविता, वीरेंद्र, सुशीलादेवी, राजेंद्र, भरतकुमार, नरेंद्र कुमार, ब्रदांवन, शैलकुमारी, बालेंद्र, अशोक कुमार, बिंदाप्रसाद, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शिवपाल, वीरेंद्र, जयप्रसाद, भूरी देवी, इंगोहट सीट से मोहिसिन, अरुणेंद्र कुमार, किरन, विनोद कुमार, मानवेंद्र, यदुनंदन, सोनू सिंह, रामबाबू, रानी, चंद्रभान व विष्णुशंकर ने नामांकन दाखिल किए। कोतवाली के एसएसआई अजीतकुमार सिंह व ललपुरा थानाध्यक्ष शिवमोहन सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें