फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी खुलते ही 781 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होते ही मरीज का अस्पताल में आना शुरू हो गया। एक बार फिर पर्चा व दवा काउंटर में मरीजों की लाइन लगने लगी। ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीज बारी का इंतजार करते दिखे। जिला पुरुष अस्पताल में शुक्रवार को 354 ने पर्चा बनवाकर इलाज कराया। जिला महिला अस्पताल में 427 मरीजों ने उपचार कराया। सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों की खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शुक्रवार से सभी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं सुबह आठ बजे से संचालित हो र्गइं। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ओपीडी चालू की गई। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे से चिकित्सक ओपीडी में बैठ कर मरीजों का उपचार करने लगे।
कहा पहला दिन होने के चलते 354 मरीजों ने पर्चा बनवाकर उपचार कराया है। अस्पताल आने वाले मरीज को मास्क लगाना जरूरी है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. फौजिया फातिमा ने बताया कि अस्पताल के मुख्य गेट बंद कर एक एक मरीजों को ओपीडी के अंदर लाकर नंबर के आधार पर उपचार किया गया। कहा पहले दिन 427 मरीजों ने अपना उपचार कराया है। कहा कि मरीजों को दवा देकर उन्हें बाहर भेज दिया गया, जिससे ओपीडी में भीड़ न हो सके। इसी के साथ सरकार की गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी सेवाएं शुरू हुई
गहरौली। शुक्रवार से सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी सेवाएं प्रारंभ हो गई। ओपीडी प्रारंभ करने के निर्देश दिए जाने पर यहां लोगों की भीड़ देखने को मिली। अब मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। गांव स्थित न्यू पीएचसी में सुबह 11 बजे होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.अमित खरे मरीजों को देखते मिले। उप केंद्र में एएनएम वंदना गुरुदेव वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं का इंतजार करती मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें