फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लहसुन-प्याज की खेती पर 75 फीसदी अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लहसुन व प्याज की खेती करने पर किसानों को 75 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। खेती के लिए जनपद को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

औद्यानिक विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों के लिए लक्ष्य आवंटित हुआ है। लहसुन की इकाई लगाने पर प्रति हेक्टेयर एक लाख का खर्च आएगा। कुल लागत का 75 फीसदी यानी 75 हजार रुपये उद्यान विभाग देगा। प्याज की इकाई लगाने पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। कुल लागत का 75 फीसदी यानी 37,500 रुपये अनुदान मिलेगा।



जनपद को दो हेक्टेयर में लहसुन व 11 हेक्टेयर में प्याज की खेती का लक्ष्य मिला है। लहसुन की खेती के लिए 10 और प्याज की खेती के लिए 55 किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। किसानों को विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-अभिलेख, जाति प्रमाण पत्र, फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण की पावती आदि विभाग के कार्यालय में जमा करना होगी।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना का लाभ किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें