फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरीला और गोहांड में 73.3 फीसदी मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सरीला और गोहांड ब्लाकों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। गोहांड विकासखंड में 75.55 फीसदी और सरीला में 71.15 फीसदी वोट पड़े। वहीं जराखर गांव के एक बूथ पर डीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिह्न न मिलने पर डीएम ने रिपोल कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


दोनों विकासखंडों में औसत मतदान 73.3 फीसदी रहा। मतदान को लेकर मंडलायुक्त वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी संध्या तिवारी व पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने कई बूथों का निरीक्षण किया। पुलिस ने ममना गांव में बूथ पर टहल रहे तीन संदिग्ध लोगाें को हिरासत में लिया है।

दूसरे चरण के मतदान में सरीला विकासखंड के दो डीडीसी व 54 बीडीसी और गोहांड विकासखंड के दो डीडीसी, 52 बीडीसी पदों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है।
विज्ञापन


सरीला क्षेत्र के बरगवां गांव में पहली बार मतदान करने को पहुंचे युवा काफी जोश में दिखे। धौहल में महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जराखर गांव के मतदान केंद्र संख्या-67 के चार बूथों में नौरंगा जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न वाला बैलेट पेपर जब मतदाताओं को नहीं मिला तो वोटरों ने इसका विरोध किया। इस पर मतदान रोक दिया गया।

 डीएम संध्या तिवारी ने बताया कि जराखर में पुन: मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग को संस्तुति भेजी गई है। वहीं ममना गांव के प्राथमिक स्कूल के बूथ के पास टहल रहे तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जलालपुर थानाध्यक्ष रामआश्रय यादव ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी रामयश गौतम और गोहांड में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी राठ राजेश कुमार ने शांतिपूर्वक मतदान होने का दावा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें