फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाड़ी देशों में मौदहा क्षेत्र केे 650 भारतीय फंसे

Mon, 02 Mar 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और गोलाबारी में मौदहा क्षेत्र के करीब 650 लोग फंसे हुए हैं। परिजन उनके संपर्क में हैं। वह मोबाइल पर वीडियो कॉल कर वहां के हालात बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौदहा विकासखंड के गुसियारी गांव निवासी सुमित ने दुबई से अपने भाई अमित को फोन पर बताया कि बुर्ज खलीफा के निकट कार्यरत उसे दुबई प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर रखा है। बाहर निकलने की अनुमति फिलहाल नहीं है। उन्होंने अपील की कि भारत सरकार का कोई फॉर्म या सूचना आए तो भरें, ताकि जरूरत पर सुरक्षित वापसी हो सके। इसी गांव के कलंदर शेख ने रियाद (सऊदी अरब) में शॉपिंग मॉल पर कार्यरत तीन पुत्रों से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने कहा कि सब सुरक्षित हैं और नियमित काम कर रहे हैं।
मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम मांचा, कम्हरिया, मुटनी, नारायच, परछा, मदारपुर, गुसियारी सहित आधा दर्जन मुस्लिम गांवों के बेरोजगार युवक खाड़ी देशों में अधिक संख्या में है। मौदहा के नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 650 लोगों के खाड़ी देशों में होने की पुष्टि हो गई है। गांवों में लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिवों को लगाकर जानकारी मांगी जा रही है। उप जिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि जिनके परिजन विदेशों में हैं, वे जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें