भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के इंगोहटा में दो अलग अलग घटनाओं में एक होटल व्यवसायी एवं एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक घटी इन घटनाओं से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
इंगोहटा गांव में रविवार की रात गांव निवासी किसान छंगा प्रसाद तिवारी (60) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत किसान के नाम करीब चार बीघा कृषि योग्य जमीन है। इसी से वह परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि पिता के ऊपर इलाहाबाद बैंक कस अलावा क्षेत्रीय सहकारी समिति का एक लाख रुपये का बकाया था। इसी को लेकर परेशान रहते थे। बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे उन्हें अचानक अटैक पड़ा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सोमवार को सुबह आठ बजे घटित हुई। इंगोहटा बस स्टाप में होटल व्यवसायी पप्पू गुप्ता (45) को सुबह होटल खोलने के बाद अटैक पड़ गया। पुत्र दीपू पिता को लेकर मौदहा सीएचसी ले गए। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उप जिलाधिकारी अजीत परेश ने कहा कि राजस्व टीम को भेजकर जांच कराएंगे।
हार्ट अटैक पड़ने से किसान की हुई मौत