फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी का नाम छोड़ें, कमल का बटन दबाएं : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मतदाता नौ नवंबर को होने वाले मतदान में प्रत्याशी का नाम छोड़ कर केवल कमल चुनाव निशान वाला बटन दबाएं। धूमल शनिवार को गांधी चौक हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 लाख की आबादी में टिकट केवल 68 लोगों को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 100-50 कार्यकर्ता ऐसे होते हैं जो एमएलए बन सकता है। हालांकि हलके में एक ही व्यक्ति को टिकट देना पार्टी हाईकमान की मजबूरी है। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने शुरू से हमीरपुर की जनता के साथ अन्याय और लोगों का अपमान किया है। उन्होंने 2003 की गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली का जिक्र कर कहा कि उस समय वीरभद्र सिंह ने हिमाचल कर्मचारी चयन बोर्ड जो वर्तमान में आयोग है, को मुर्गीखाना बनाने की बात कही थी। वहीं बदले की भावना से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग से करीब नौ कैटेगरी को लोक सेवा आयोग में शिफ्ट कर दिया। इससे अब यहां के युवाओं को शिमला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 2003 में जंगलबैरी से पुलिस बटालियन को रातोंरात शिफ्ट कर अन्य जिला में ले गए। हमीरपुर से हिमुडा और वन्य जीव प्राणी का कार्यालय शिफ्ट कर दिया। प्रदेश की पहली तकनीकी विवि के लिए 12 करोड़ का बजट मिलने के बावजूद और हमीरपुर बस स्टैंड का बजट सहित शिलान्यास करने के बावजूद दोनों प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। धूमल ने कहा कि हमीरपुर की जनता इसका बदला जिला की पांचों सीटें जीताकर लेगी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद की अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश में सक्रिय माफियाराज : नरेंद्र ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वन माफिया, खनन और ड्रग्स माफिया कार्य कर रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था का दीवालिया निकल चुका है। शिमला के कोटखाई में नाबालिग युवती से दुराचार और हत्या व मंडी के करसोग में वन रक्षक की हत्या ने प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने जानबूझ कर एक साजिश के तहत विकास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हमीरपुर विस सीट को धूमल से एक गिफ्ट के तौर पर मिली है लेकिन उन्होंने खुद भी बहुत संघर्ष किया है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अगर हमीरपुर की जनता उन्हें जीताकर विधानसभा भेजती है तो वह मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की कमी महसूस नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि धूमल ने बीजेपी सरकार में हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में एक सामान विकास करवाया है जिसके बदले में प्रदेश की जनता अब भाजपा प्रत्याशियों को बहुमत से जीत दिलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें