फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में लड़कियों की जन्मदर में रिकॉर्ड इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और बेटी है अनमोल जैसे कार्यक्रमों से जिला भर में पिछले दो साल में सेक्स बर्थ रेशो में इजाफा हुआ है। एक हजार लड़कों पर जिला में 2015-16 में लड़कियों की संख्या 878 थी जो 2016-17 में बढ़कर 953 हो गई। नादौन को छोड़ शेष सभी ब्लॉकों में यह रेशो बढ़ी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी टौणीदेवी ब्लॉक में हुई है। यहां यह रेशो वर्ष 2015-16 के 750 के मुकाबले 2016-17 में 1093 हो गई है। सुजानपुर की 849 से बढ़कर 932, हमीरपुर की 859 से 949, बिझड़ी की 938 से 976 और भोरंज की 837 से बढ़कर 959 हो गई है। नादौन ब्लॉक की रेशो 863 से घटकर 845 हो गई है।
विज्ञापन

प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या में तय मापदंडों से अधिक वृद्धि से टौणीदेवी ब्लॉक ने नए रिकार्ड स्थापित किए हैं।
डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर वंदना चौहान का कहना है कि 2015-16 के मुकाबले 2016-17 में सेक्स बर्थ रेशो में वृद्धि हुई है। रेशो के बढ़ने से गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के बाद बच्चे के जन्म तक महिला की पूरी देखभाल विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें