फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 1287 छात्र रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को हाईस्कूल व इंटर के कुल पंजीकृत 19228 छात्रों में 1287 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी प्रश्न पत्र में पंजीकृत कुल 15226 छात्रों के सापेक्ष 14180 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जिसमें 1096 छात्र अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में कृषि वनस्पति विज्ञान प्रश्न पत्र में पंजीकृत 764 छात्रों के सापेक्ष 734 छात्र परीक्षा में शामिल रहे। वहीं प्रथम पाली में इंटर के पुस्तकालय विज्ञान में पंजीकृत 11 छात्रों ने परीक्षा दी। स्वास्थ्य विज्ञान प्रश्न पत्र में पंजीकृत नौ छात्र परीक्षा में शामिल रहे। परिधान रचना में पंजीकृत 81 छात्रों के सापेक्ष 79 छात्र शामिल रहे। खाद संरक्षण प्रश्न पत्र में पंजीकृत 14 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र कृषि भाग दो प्रश्न पत्र में पंजीकृत 573 छात्रों में 20 अनुपस्थित रहे। अंश लिपिक एवं टंकण में पंजीकृत 86 में चार अनुपस्थित रहे। बही खाता एवं लेखाकार पंजीकृत 58 में 57 छात्र परीक्षा में शामिल रहे। टंकण हिंदी व अंग्रेजी प्रश्न पत्र में 19 के सापेक्ष एक छात्र अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान में 2387 के सापेक्ष 2254 ने परीक्षा दी। सचल दल टीम ने केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस रतन सिंह ने बताया कि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें