उमेश कुमार शर्मा
हमीरपुर। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के तहत बाल विज्ञान सम्मेलन 2017 के आयोजन को लेकर तीन जिलों के 60 अध्यापकों को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिलों के 60 अध्यापकों को शिमला में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक जिले से 20 अध्यापक जाएंगे।
प्रशिक्षण में बाल विज्ञान सम्मेलन 2017 के लिए एक्टिविटी कॉर्नर, मॉडल व सर्वे रिपोर्ट बनाने की बेहतर ट्रेनिंग दी जाएगी। विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद इन अध्यापकों को प्रशिक्षण देगा। बाल विज्ञान सम्मेलनों का आयोजन सभी स्कूलों में सितंबर माह से होगा। प्रशिक्षण में फिजिक्स, बॉयोलॉजी व केमिस्ट्री के दो-दो अध्यापकों एवं टीजीटी व पीजीटी के अध्यापकों सहित प्रत्येक जिले से 20 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उधर, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल का कहना है कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के तहत बाल विज्ञान सम्मेलन 2017 के आयोजन को लेकर तीन जिलों के 60 अध्यापकों को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिमला में दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रस्तुत होने वाली गतिविधियों में और ज्यादा पारदर्शिता लाना व नवप्रवर्तन करना है।