फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अधिक मनरेगा में 13,416 तो ग्रामीण आवास के लिए 6,696 लाख के प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायत की बैठक में चार अरब 21 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनीं।
विज्ञापन

झलकारी बाई सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वृन्दावन अहिरवार ने बताया कि बैठक में कृषि विभाग से 55 लाख, पशुपालन 117 लाख, दुग्ध विकास 124.85 लाख, सहकारिता 13.50 लाख, वन विभाग 4555.34 लाख, ग्राम्य विकास 1200 लाख, मनरेगा 13416 लाख के प्रस्ताव पेश किए गए। वहीं पंचायतीराज विभाग से 310.96 लाख, सामुदायिक ग्राम्य विकास 48.26 लाख, लघु सिंचाई 144.75 लाख, राजकीय लघु सिंचाई 176.56 लाख, यूपी नेडा 13.53 लाख, रेशम 26.37 लाख रुपये से विकास के प्रस्ताव पटल पर रखे। सड़क एवं पुल 2343.75 लाख, पर्यटन 50 लाख, प्राथमिक शिक्षा 1600 लाख, माध्यमिक शिक्षा 735 लाख, प्रादेशिक विकास दल 56 लाख, खेलकूद 16 लाख, एलोपैथिक 610 लाख, परिवार कल्याण 104 लाख, होम्योपैथिक 53 लाख, ग्रामीण आवास 6696 लाख, नगर विकास 1808.71 लाख, समाज कल्याण 149.96 लाख, पिछड़ी जाति 95.75 लाख, अल्पसंख्यक 26 लाख, समाज कल्याण सामान्य जाति 272.36 लाख, आईटीआई प्रशिक्षण 125 लाख, समाज कल्याण पेंशन 1415.86 लाख, विकलांग 69 लाख व महिला एवं बाल विकास से 639 लाख के प्रस्ताव पेश किए गए।
विज्ञापन

कुल 40 विभागों से चार अरब 20 करोड़ 90 लाख के प्रस्ताव रखे। जिनको स्वीकृत कर जिला योजना की बैठक का अनुमोदन किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीडीओ विकास मिश्रा समेत अन्य अधिकारीगण व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें