फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 34 उन्नतिशील किसानों को किया सम्मानित

Tue, 23 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिला स्तरीय किसान मेला व प्रदर्शनी आयोजित हुई। समारोह में 34 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन, कृषि विपणन एक्ट के माध्यम से मंडी परिषदों का गठन करते हुए कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। डीएम घनश्याम मीणा ने कहा कि जिले में सिंचाई के साधनों में वृद्धि से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुस्करा विकासखंड के किसानों ने मौसम्मी की पैदावार में कीर्तिमान स्थापित किया है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में 34 किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं विकास खंड स्तर पर 5-5 किसानों को सम्मानित किया। संचालन डॉ. जीके द्विवेदी ने किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर ने आभार जताया। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें