फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोडवेज कार्यशाला के निर्माण को मिले 3.26 करोड़

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के कुछेछा में 6.90 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नए रोडवेज कार्यशाला का कार्य अब अंतिम चरण में है। शासन ने अवशेष 3.26 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है, जिससे परियोजना के अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से शहर के बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी और बसों के बेहतर रखरखाव तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

वर्तमान मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर जगह की कमी के कारण राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज वर्कशॉप को कुछेछा स्थानांतरित करने की मांग की थी। सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति के सहयोग से इस वर्कशॉप के निर्माण की स्वीकृति मिली और सितंबर 2024 में भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हुआ। 6.90 करोड़ की कुल लागत वाली इस परियोजना को मार्च 2026 तक पूरा होना था, लेकिन बजट की दूसरी किस्त जारी न होने के कारण कार्य रुक गया था।
विभाग द्वारा बार-बार मांग करने पर शासन ने जनवरी 2026 में शेष 3.26 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे अब रोडवेज कार्यशाला का निर्माण कार्य तेजी से पूरा होने की संभावना है। नई कार्यशाला में बसों के रखरखाव, पेट्रोल पंप और आधुनिक कार्यालय का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम आरपी साहू के अनुसार, कार्यदायी संस्था अप्रैल 2026 तक कार्य पूरा कर लेगी, जिससे बसों के सड़क किनारे खड़े होने से लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें