फोटो 12 एचएएमपी 22= परीक्षार्थियों की आइरिश स्कैनिंग करते कर्मचारी। संवाद
हमीरपुर। पीसीएस प्री परीक्षा में कड़ाई के चलते 4992 परीक्षार्थियों में से 3165 ने परीक्षा छोड़ी। 11 केंद्रों में हुई परीक्षा में मात्र 1827 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सबसे कम झलोखर गांव स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर प्रशासन ने 11 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां की। इसमें रविवार को दो पॉलियों में परीक्षा कराई गई। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जरनल नॉलेज व 2:30 से 4:30 बजे तक सी सेट की परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थी आठ बजे से केंद्र में पहुंचने लगे। उन्हें आइरिस स्कैनिंग के बाद परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। दूर-दराज से आए परीक्षार्थी दूसरी पाली के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करते नजर आए। परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। उनके साथ लाए गए सामान को परीक्षा केंद्र में बनाए गए लॉकर में रखवाया गया।
- जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरी पॉली में 1813 परीक्षर्थी उपस्थित व 3179 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई।
करेंट अफेयर ने उलझाया
- दूसरी बार परीक्षा दी है। पेपर तो ठीक रहा पिछली बार की तरह लेकिन इस बार करेंट अफेयर 2025 के बजाय 2022-24 को लिया गया। इस कारण इसमें थोड़ा समस्या आई। - आरती, परीक्षार्थी।
कथानक के प्रश्न थे बड़े
- दूसरी बार परीक्षा दी है। इस बार अनुभव किया कि पिछली बार की तुलना में करेंट अफेयर ने सभी का परेशान किया। टाइम टेकिंग कथानक वाले प्रश्न बड़े थे। उम्मीद 50-50 है। - अर्चन ओझा, परीक्षार्थी।
-
फोटो 12 एचएएमपी 22= परीक्षार्थियों की आइरिश स्कैनिंग करते कर्मचारी। संवाद