फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी पानी से टूटे 30 विद्युत पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर /मौदहा/ गहरौली। तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से जिले के कई स्थानों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौदहा क्षेत्र में 30 बिजली के खंभे उखड़ गए। कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। घरों व दुकानों के बाहर लगे टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरे। तापमान में गिरावट होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार अरतरा गांव में पशु आश्रय स्थल में लगे टिनशेड तेज आंधी में उड़ गए। वहीं करीब डेढ़ दर्जन खंभे टूटकर जमींदोज हो गए। जिससे सिलौली, भमौरा, कुनेहटा समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पेड़ गिरने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गहरौली संवाद के अनुसार हाईटेंशन 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससी चपेट में आने से एक गाय मर गई।
अवर अभियंता विद्युत राजू प्रसाद ने बताया कि आंधी से 30 खंभे टूटे, इनमें कुछ डबल पोल टूटे हैं। जिससे ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। भमौरा व कुनेहटा की बिजली बहाल कर दी गई है। जबकि अरतरा सहित आस पास गांव की आपूर्ति शाम तक बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट
कुरारा। शनिवार को बेरी गांव में कोटेश्वर मंदिर के पास बिजली का खंभा टूट जाने से बेरी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं सिमरा गांव में खंभा गिरने से सिवनी, कुतुबपुर आदि गांव की आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के अवर अभियंता अभिषेक साहू ने बताया कि बेरी फीडर में विद्युत पोल के साथ तार टूटकर गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसको शीघ्र ही चालू की जा रही है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें