फोटो 13 एचएएमपी 24- टेढ़ा गांव में खेत पर आग बुझाते किसान। स्रोत: किसान
- फोटो : पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार सुबह गेहूं की कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया जिससे करीब 30 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल गाड़ी माैके पर पहुंची।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दाैरान मशीन से निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई। इससे खेत में आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। किसानों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग की लपटों को आगे बढ़ने से रोका और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने फसल की जांच पड़ताल की है।
किसान रामकिशोर सिंह का आरोप है कि आग लगने की दमकल को सूचना दी गई थी। सूचना के करीब एक घंटा पांच मिनट की देरी से दमकल मौके पर पहुंची। तब तक किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
सुमेरपुर कस्बा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी पर एक दमकल वाहन की तैनाती है। खेतों तक वाहन जाने में समय लग जाता है। - रेहान अली, सीएफओ।
आग लगने की सूचना पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौंपेगी। यथा संभव किसान की मदद कराई जाएगी। - केडी शर्मा, सदर उप जिलाधिकारी
फोटो 13 एचएएमपी 24- टेढ़ा गांव में खेत पर आग बुझाते किसान। स्रोत: किसान- फोटो : पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।