फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मूल्यांकन में 287 परीक्षक गैरहाजिर, नोटिस

Sat, 21 Mar 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। शुक्रवार को भी 287 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इससे मूल्यांकन कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। डीआईओएस ने अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी किया है। दोनों केंद्रों में हाईस्कूल की 6,942 और इंटर की 7,324 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गईं। अभी भी दोनों कक्षाओं की कुल 9,156 उत्तर पुस्तिकाएं अभी भी मूल्यांकन केंद्र पहुंचना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन के लिए कुल 803 परीक्षक लगाए गए हैं। इनमें श्रीविद्या मंदिर में हाईस्कूल के लिए 475 व जीआईसी में 328 परीक्षक इंटरमीडिएट पुस्तिकाओं की जांच के लिए लगाए गए हैं। शुक्रवार को हाईस्कूल के 186 और इंटर के 101 परीक्षक गैर हाजिर रहे। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है।
सुबह 10 बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। श्रीविद्यामंदिर मूल्यांकन केंद्र में 289 परीक्षकों ने हाईस्कूल की कुल 6,942 और जीआईसी केंद्र पर 256 परीक्षकों ने 7,324 कॉपियों की जांच की। वहीं बीते दिन कुल 5,196 कॉपियों की जांच हो सकी थीं।
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं पहुंची 9,156 उत्तर पुस्तिकाएं



माध्यमिक विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी दोनों कक्षाओं की कुल 9,156 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र तक नहीं पहुंच सकी हैं। जिले में हाईस्कूल की 72,679 व इंटरमीडिएट की 65,933 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गईं थीं। इसमें अब तक हाईस्कूल की 66,860 व इंटर की 62,596 उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों तक पहुंच सकी हैं। इनमें हाईस्कूल की 5,819 व इंटर की 3,337 पुस्तिकाएं आना बाकी हैं।



कोट जो परीक्षक मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहे हैं, उन सभी को नोटिस जारी की जा रही हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। अवशेष कॉपियां जल्द केंद्रों तक पहुंच जाएंगी। - महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन




महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें