फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के 26 मरीज भर्ती

Mon, 18 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम पारा 45.5 डिग्री होने से मौसमी बुखार ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को आधा दर्जन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौदहा में डायरिया के 20 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। हाल ये रहा सुबह 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा सा छाया।

जो लोग बाहर निकले उन्होंने धूप से बचाव को तौलिए और अंगौछे का सहारा लिया लेकिन तपिश के आगे ये भी नाकाफी रहा। ऐसे में जिसे जहां छांव दिखी वहीं ठहर गया। लोग मौसमी बीमारियों के भी शिकार हो रहे हैं। सोमवार को भौली कुरारा निवासी अंश (6  माह) पुत्र सुरेंद्र, हेमलता (32) पत्नी अशोक रमेड़ी, वेदवती (65) पत्नी गोपीचंद्र निवासी सजेती, रामफल पुत्र कल्ला प्रसाद भेड़ी डांडा, सरवन (30) पुत्र लल्लू पैलानी व रेनू हमीरपुर को उल्टी दस्त के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव के लिए सिर ढंककर चलें। इस मौसम में उबला पानी अधिक पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें