फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के तबादले पर भड़के ग्रामीण

Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपमंडल भोरंज के तहत पीएचसी कड़ोहता से चिकित्सक के तबादले पर ग्रामीण खफा हो गए हैं। चिकित्सक के तबादले से क्षेत्र की चार पंचायतों के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रधान कड़ोहता संतोष कुमारी, उपप्रधान विरेंद्र डोगरा, ग्राम पंचायत प्रधान भौंखर रणजीत सिंह, उपप्रधान रिखी राम, भकेड़ा के प्रधान कमला चंदेल उपप्रधान कर्णवीर सिंह, झरलोग के प्रधान नरेश कुमार, उपप्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि पीएचसी कड़ोहता हाईवे पर स्थित है।

इससे साथ लगती करीब चार पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि इस पीएचसी में आज तक कोई भी चिकित्सक छह माह से अधिक सेवाएं नहीं दे पाया है। जल्द ही यहां से चिकित्सक का तबादला कहीं अन्यत्र कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉ. अशोक पिछले छह माह से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इनके तबादला आदेश वापस लेने की मांग की है।

मैं इन दिनों अवकाश पर हूं। कार्यालय पहुंचकर ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल, स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
- संजय जगोता, बीएमओ, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें