फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट जमा करने पहुंचे ग्रामीण से 25 हजार की धोखाधड़ी

Sun, 20 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पीएनवी के बाहर पुलिस को कागज की गड्डी दिखाता प्रताप। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बैंकों के बाहर टप्पेबाज सक्रिय हो गए हैं। लाइन में लगे दो टप्पेबाजों ने एक ग्रामीण को अपने खाते में अधिक रुपये डालने का झांसा देकर उसके 25 हजार रुपये उड़ा दिए। कपड़े से ढकी कागज की गड्डी उसे थमाकर भाग निकले। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली के बदनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रताप ने बताया कि उसका पुत्र रामजीवन दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसने पांच 25 हजार रुपये के बड़े नोट भेजे थे। जिन्हें जमा करने वह शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पीएनबी बैंक गया। बताया कि लाइन में उसके एक आगे खड़े युवक ने उससे पूछा कि तुम कितना रुपया जमा कर रहे हो।

इस पर उसने बताया कि वह 25 हजार रुपये जमा करने आया है। इतने में टप्पेबाज युवक बोला, उसके पास एक लाख रुपये हैं। उसने प्रताप से कहा कि उसके एक लाख रुपये को वह अपने खाते में जमा कर दे। इसके बदले में 25 हजार देने को प्रताप तैयार भी हो गया। प्रताप ने बताया कि वह लाइन में ही रुपये लेना चाहता था। मगर टप्पेबाज युवकों ने पूरे दिमाग का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


प्रताप को लाइन से हटवाकर काफी दूर लक्ष्मीबाई तिराहे तक पैदल ले गए। जहां दोनों टप्पेबाजों ने कपड़े में ढके कागज की गड्डी प्रताप को थर्माइं और उससे 25 हजार रुपये ले लिया। इतना ही नहीं टप्पेबाज युवकों ने कागज की गड्डी के ऊपर पांच सौ रुपये का नोट भी लगा रखा था। कपड़ा हटाकर देखने पर प्रताप को ऊपर लगा नोट ही नजर आया। कुछ ही मिनटों में दोनों टप्पेबाज युवक रफूचक्कर हो गए।

कुछ देर बाद प्रताप ने कपड़ा हटाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को उसने जानकारी दी। मीडिया कमियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली के एसआई अरविंद कुमार मिश्रा मय सिपाहियों के मौके पर पहुंचे। पीएनबी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले मगर टप्पेबाजों की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल एनके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें