फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सत्यापन में मिले 228 आवास अधूरे, पूर्ण कराने के निर्देश

Fri, 21 Nov 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अधूरे आवासों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। इसी के साथ खंड विकास अधिकारियों को 30 नवंबर तक सभी को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कन्वर्जेंस में लाभार्थियों को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल एवं समूह से आच्छादित प्राथमिकता पर समन्वय स्थापित कर करने को कहा गया। आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 के अन्तर्गत 51745 परिवारों का सर्वे कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 228 आवास अपूर्ण है। इन आवासों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें