फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 22,220 प्रवासियों को मिला मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर योजना के तहत साढ़े 22 हजार प्रवासी मजदूरों और लोगों को राशन बांटा गया है। लॉकडाउन के दौरान इस योजना के अंतर्गत जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हमीरपुर ने 22,220 प्रवासी लोगों को मुफ्त राशन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश भर में रह रहे हजारों प्रवासी मजदूर लॉकडाउन के दौरान घर नहीं जा पाए थे। इसलिए उनके खाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई। इसके लिए आत्मनिर्भर योजना के तहत प्रत्येक प्रवासी को 6 किलो राशन देने का प्रावधान किया गया। डीएफएससी हमीरपुर शिव राम राही ने कहा कि जो जिला भर में प्रवासी थे और लॉक डाउन के दौरान राशन खरीदने में असमर्थ थे, उन्हें दो माह इस योजना के तहत 5 किलो चावल और एक किलो काले चने प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से निशुल्क दिए गए। ताकि किसी भी प्रवासी को भूखा न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें