हमीरपुर/नादौन। श्रीश्री रवि शंकर मंगलवार को हमीरपुर स्थित आर्ट ऑफ लीविंग के एक शिविर में पहुंचे। हमीरपुर बाईपास पर स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पहले श्रीश्री रविशंकर का नादौन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आर्ट ऑफ लीविंग की प्रचारक स्वामिनी आनंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। श्रीश्री रवि शंकर नादौन में भाजयुमो शहरी इकाई द्वारा लगाई गई छबील के पास कुछ क्षणों के लिए बैठे।
यहां लोगों ने उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर श्रीश्री रवि शंकर ने कहा कि आप किसी प्रकार की चिंता न करें। अपने दुख मुझे दे दें और आप हमेशा के लिए खुश रहें। यह शब्द सुनकर उनके अनुयायी काफी भावुक हो गए और सारा शहर जय गुरु देव के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर संजीव भाटिया, नीरज जैन, आशु मेहरा, शुभम कपिल, संजीव सेठी, विक्रम जीत सिंह, अनिल कुमार, रोहित अवस्थी, अंकुर उप्पल, अरविंद्र बराड़, अंशुल मेहरा, निशा ठाकुर, मुक्ता शर्मा, कोमल जोशी, अमित चौधरी लखन ठाकुर, आर्ट ऑफ लीविंग के शिक्षक राजेश कुमार व जिया लक्ष्मी वर्मा मौजूद रहे।