फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नगर वासियों को पेयजल समस्या दूर करेंगी 21 टंकियां

Sat, 22 Feb 2025 10:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा में पेयजल संकट दूर करने के लिए नगरीय पेयजल योजना के तहत नगर पंचायत पांच हजार लीटर की 21 टंकियों का निर्माण कराएगा। जिसमें 1.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कस्बा के 11 वार्डों में पांच हजार लीटर की 21 पानी की टंकी बनाई जाएंगी, इसमें बोर ऑटोमैटिक सिस्टम से लैस होगी। छोटी पाइपलाइन डालकर पानी की सप्लाई वार्ड के लोगों को दी जाएगी। ऐसे में कस्बा में पेयजल किल्लत खत्म हो जाएगी। नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड है इनमें आवश्यकता के अनुसार कहीं एक तो कहीं दो टंकी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने बताया कि नगरीय पेयजल योजना के तहत बोर करवा कर पेयजल योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिन वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है उन वार्डों में ज्यादा टंकी बनवाई जाएंगी। साथ ही पानी की टंकी की सप्लाई करने के लिए एक ऑपरेटर रखा जाएगा। जिससे अनावश्यक पानी बर्बाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें