फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारे व पानी के लिए 15.50 लाख की दूसरी किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। तहसील क्षेत्र के 84 अन्ना मवेशी आश्रय स्थलों में बंद करीब नौ हजार मवेशियों के भूसा के लिए 21 लाख 50 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इसमें स्थानीय प्रशासन ने दो किस्तों में 15 लाख 48 हजार रुपये संबंधित ग्राम पंचायतों के खातों में भेजे हैं। सबसे अधिक 700 मवेशियों को देखते हुए कस्बा स्थित अन्ना आश्रय स्थल में प्रतिदिन 20 से 25 हजार व्यय किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन के दबाव में विकासखंड के 63 गांवों में 52 अन्ना आश्रय स्थल खोले गए हैं। हालांकि अभी भी कई गांवों में अन्ना मवेशी छुट्टा हैं। दूसरी किस्त में कम्हरिया, इचौली, गढ़ा, मकराव, परछछ, नरायच को आठ-आठ हजार रुपये, सिसोलर, पढ़ोरी, भैसमरी, छिमौली में दस-दस हजार, करहिया में पांच हजार, अरतरा, छिरका में 15-15 हजार धनराशि दी गई है।

मुटनी, बैजेमऊ, हिमौली, मसगवां, माचा, सिलौली, भैंस्ता, पिपरौंदा, पाटनपुर, रोहारी, सिजवाही, बुढई, टोलामाफ, परछा, बम्हरौली, भवानी, सिजनौड़ा, कुनेहटा, मदारपुर, गुढा, सायर, पारा तथा बिगहना पंचायतों को 5-5 हजार भेजे हैं। उधर मुस्करा ब्लाक के 32 आश्रय केंद्रों में जहां चार हजार से अधिक अन्ना मवेशी बंद हैं।
विज्ञापन


ऐसे में गहरौली, इमिलिया को 10-10 हजार, मुस्करा, उमरी, निवादा, बिवांर को 15-15 हजार, न्यूरिया, बसवारी, पहाड़ी-भिटारी, चिल्ली, मिहुना, भरखरी, करगांव, खड़ेहीलोधन, रुरीपारा को आठ-आठ हजार, गुंदेला, छानी, कंधौली, मसगांव, महेरा बिहुनीकलां, बिहुनीखुर्द, बांधुरखुर्द, तगारी, गौरा, हुसैना, टीहर में 5-5 हजार रुपये जारी किए हैं।

फिलहाल पहली किस्त में 10 लाख 80 हजार व दूसरी किस्त में 4 लाख 68 हजार रुपये दिए गए हैं। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने बताया बीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि वह संबंधित पंचायतों से व्यय का उपभोग प्रमाण पत्र जमा कराएं व जरूरत के अनुसार और धन की मांग करें। जिस पर और धन मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन


गोशाला संचालन के लिए पंचायतों के खातों में भेजी गई धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें