राठ। राठ को जिला बनाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 24 फरवरी से स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि स्थल से जुलूस निकालने के साथ सांकेतिक धरना देने की बात कही है। रविवार को अधिवक्ता संघ, स्वामी ब्रह्मानंद सेवा संस्थान, किसान यूनियन सहित अनेक संगठनों ने राठ कस्बे का नाम ब्रह्मानंद नगर करने व राठ जिला बनाओ बनाए जाने को लेकर एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
संघर्ष समिति के मलखान सिंह निषाद ने कहा कि कई वर्षों से आम जनता की ओर से राठ को जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है। ज्ञापन के दौरान प्रीतम सिंह किसान, मकरध्वज सिंह लोधी एडवोकेट, हरीचरन फौजी, डा. जमील राठवी, दिनेश सिंह, भानसिंह, रामपाल सिंह चिकासी, दुष्यंत राजपूत आदि रहे। ब्यूरो